Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंड मे रोज़ चलेंगी रोडवेज़ बसें….

परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से अब रोजाना देहरादून और पर्वतीय डिपो समेत सभी बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बीते दिनों परिवहन निगम की बैठक में रोडवेज बसों को लेकर, प्रबंधन ने राज्य के 83 मार्गों पर बसों के संचालन का फैसला लिया था। लेकिन पर्वतीय डिपो और आईएसबीटी से शनिवार और रविवार को बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था।
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि अब सातों दिन रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
आपको यह भी बता दें कि बसों का संचालन शुरू होने से लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। रविवार को उत्तराखंड में 96 बसों का संचालन किया गया था। इन बसों में 4175 लोगों ने सफर किया। परिवहन निगम को इससे 4.08 लाख रुपए की आमदनी हुई है।
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि शनिवार को 3.45 लाख रुपए की आमदनी हुई और 3340 यात्रियों ने सफर किया। दीपक जैन ने बताया कि दूसरे राज्यो के लिए बसों का संचालन शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी।

Share
Now