Home / News / कोरबा के ग्राम पंचायत चूंइया में चावल उत्सव, आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन

कोरबा के ग्राम पंचायत चूंइया में चावल उत्सव, आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग द्वारा जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत चूंइया में चावल उत्सव, आवास दिवस एवं रोजगार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान ग्रामीणजनों एवं हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत समय-सीमा में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीईओ ने हितग्राहियों को आवास निर्माण की गुणवत्ता, समय पर पूर्णता एवं योजना के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए अन्य पात्र ग्रामीणों को भी योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत ग्राम चूंइया में पहाड़ी कोरवाओं एवं बिरहोर समुदाय के घरों में लगाए जा रहे सौर पैनलों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा से न केवल बिजली की समस्या का समाधान होगा, बल्कि आदिवासी परिवार आत्मनिर्भर भी बनेंगे।कार्यक्रम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम परिवर्तन कर VB G RAM G किए जाने की जानकारी भी विस्तार से दी गई तथा इसके उद्देश्यों और लाभों को सरल भाषा में समझाया गया।
सीईओ द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समुचित निराकरण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कोरबा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर, जिला आवास समन्वयक, ब्लॉक आवास समन्वयक, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now