पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर झालावाड़ मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। स्थानीय राधारमण मंदिर प्रांगण में मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य एवं प्रभावी रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश एवं जिले के निर्देशानुसार कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा स्थापना दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने की। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष लाहोटी , मंत्री एवं कार्यक्रम सहसंयोजक बृजेश शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल सुमन, दीपांकर नागर ,मंडल उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा,अजय सेन (प्रधान ), जितेंद्र कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल गुर्जर, सह कोषाध्यक्ष धीरज कोठारी, मन की बात सहसंयोजक चेतन शर्मा, अजय शर्मा , आईटी प्रभारी गौरव चौहान, मीडिया प्रभारी संदीप अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, विचार गोष्ठी, जनसंपर्क अभियान एवं सेवा गतिविधियों के आयोजन का निर्णय लिया गया। सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
अंत में सभी ने संगठन की मजबूती एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।








