Home / Events / चित्रकूट -शिवमहापुराण कथा सुनाने के लिए शिवमहापुराण कथा के राष्ट्रीय कथा वाचक राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू आज अलवर पहुंचे

चित्रकूट -शिवमहापुराण कथा सुनाने के लिए शिवमहापुराण कथा के राष्ट्रीय कथा वाचक राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू आज अलवर पहुंचे

अलवर: रामधाम आश्रम शिवरामपुर जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश से अलवर पधारे श्री लाइना बाबा सरकार के कृपा पात्र श्री शिवमहापुराण कथा के राष्ट्रीय कथा वाचक श्री रघुवीर मंदिर बडी गुफा जानकी कुण्ड चित्रकूट जिला सतना मध्य प्रदेश के श्री श्री 1008 श्री चतुर्भुज दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू श्री शिवमहापुराण कथा सुनाने के लिए अपने निजी कार से अपने मूल निवास रामधाम आश्रम शिवरामपुर जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश से आज आ स्थाई निवास राजस्थान के अलवर पहुंचे। उन्होंने अलवर में कहा कि हर मनुष्य को अपना लक्ष्य बड़ा बनाना चाहिए। यदि आपके परिवार में संपत्ति है, माता-पिता पढ़े लिखे हैं, बुद्धिमान हैं और खाने पीने की वस्तुओं की भी कमी नहीं है। आपको पढ़ने में रुचि भी है तो ऊंचा लक्ष्य बनाएं। इससे आपको अच्छी ऊंची विद्या प्राप्त होगी। उससे बुद्धि का विकास अच्छा होगा। अपना कल्याण करेंगे और कुछ देश धर्म की रक्षा भी करेंगे। देश समाज को सुख देंगे। ऐसी सोच रखनी चाहिए। इस प्रकार से ऊंचा लक्ष्य बनाएं और उसकी प्राप्ति के लिए पुरुषार्थ भी करें तो सबसे अधिक मूल्यवान विद्या रूपी धन को प्राप्त कर के आप बहुत सुखी हो सकते हैं। संसार के उत्तम उत्तम पदार्थों से जितना सुख मिलता है, वह विद्या प्राप्ति से होने वाले सुख के 1000वें अंश के समतुल्य भी नहीं है। ऊंचा लक्ष्य बनाएं। जिससे आपका जीवन भी सफल और सुखमय बने तथा दूसरों को भी सुख मिले। श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से बापू जी के साथ में आये सुमित यादव ने बापू जी की अलवर पहुंचने की जानकारी दी है।

ब्यूरो संजय मिश्रा

Tagged:
[post-views]
Share
Now