आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां एक ट्रांसपोर्टर की हत्या ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है।
बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर असगर अली ने महज 24 घंटे पहले ही GST अधिकारी निवेदिता सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके लिए बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई थी, जिसमें उन्होंने अवैध वसूली और दबाव बनाने जैसे आरोपों का जिक्र किया था।
लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक एक दिन बाद ही असगर अली की हत्या कर दी जाती है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और कई सवाल खड़े हो गए हैं।
परिजनों का आरोप है कि यह हत्या सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है—चाहे वो व्यक्तिगत रंजिश हो या फिर हाल ही में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप।
इस बीच, इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोटर – सुरभि






