लखनऊ: मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देश-विदेश के इस्लामी जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।
मौलाना सलमान हुसैनी नदवी लंबे समय तक दारुल उलूम नदवतुल उलेमा, लखनऊ से जुड़े रहे। उन्होंने इस्लामी शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अरबी और उर्दू में अनेक पुस्तकें लिखीं। उनके निधन पर उलेमा, सामाजिक संगठनों और विभिन्न धार्मिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।





