Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हिमाचल में कांग्रेस के लिए राहत बागी विक्रमादित्य का यू टर्न कहा पार्टी एकजुट! इस्तीफा वापस..

हिमाचल प्रदेश में संकट के बीच विक्रमादित्य सिंह के तेवर नरम पड़ गए हैं। वे अब इस्तीफा स्वीकार करने के लिए हाईकमान पर दबाव नहीं डालने वाले हैं। इससे पहले तक माना जा रहा था कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में है, कभी भी गिर सकती है। लेकिन अब विक्रमादित्य ने खुद उन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

विक्रमादित्य ने कहा है कि हमने प्रेक्षक से वार्तालाप किया है और वर्तमान में जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उसके बारे में पर्यवेक्षक को जानकारियां दी हैं इसलिए जब तक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक मैं अपने इस्तीफे पर दबाव नहीं डालूंगा। वे सभी विधायक से बात कर रहे हैं उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। वही राजीव शुक्ला ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह उनका (विक्रमादित्य सिंह) इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे और वह इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि वह इस्तीफा देने के अपने फैसले पर जोर नहीं देंगे। अब अभी के लिए हिमाचल सरकार को राहत है, लेकिन संकट पूरी तरह टला भी नहीं है। परेशानी की जड़ तो अभी भी बनी हुई है, बस संभावित परिणाम को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

Share
Now