Home / Crime / रील्स वाली बीवी ने रची खौफनाक साजिश — प्रेमी के साथ पति की हत्या, टैटू ने खोला राज…..

रील्स वाली बीवी ने रची खौफनाक साजिश — प्रेमी के साथ पति की हत्या, टैटू ने खोला राज…..

रील्स की दुनिया में फेमस होने का जुनून और उसी के बीच पनपी एक ऐसी कहानी जिसने सभी को हिला दिया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रवीना यूट्यूबर ने अपने ही पति की हत्या कर दी। वजह उसका अफेयर और ऑनलाइन पॉपुलैरिटी का नशा। पुलिस के मुताबिक, रवीना लगातार इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी और इसी दौरान उसकी मुलाकात सुरेश नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर पति रास्ते की दीवार बन गया। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। साजिश भी ऐसी मानो कोई फिल्म की स्क्रिप्ट हो , पहले तो रवीना और उसके प्रेमी ने मिलकर पति परवीन की हत्या की और उसकी लाश को एक नाली में फेका जिससे किसी को उसकी पहचान न हो पाए। और पुलिस के पास जाकर रवीना ने नाटक रचा की उसका पति नहीं मिल रहा, ताकि किसी को उसपर शक ना हो , लेकिन अपराध कितना भी प्लान से किया जाए, कोई न कोई सुराग छूट ही जाता है। इस केस में भी वही हुआ। जब पुलिस को नाले से लाश बरामद हुई, तो उसकी पहचान मुश्किल थी। चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका था। लेकिन एक टैटू जिसने सब कुछ बदल दिया। वही टैटू पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बना। जांच आगे बढ़ी तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। घर वालो ने भी अपने स्तर पर इसकी जाँच की। cctv कैमरा चेक किये और जो घर वालो ने फुटेज में देखा उन्हें यकीन नहीं हुआ की वाकई उसकी पत्नी और इसके प्रेमी ने ही परवीन की हत्या की है। रवीना और उसका प्रेमी दोनों गिरफ्तार हैं। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह पति से तंग आ चुकी थी और प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी।इसी बीच, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स और रील्स की दीवानगी ने उसकी सोच पूरी तरह बदल दी। उसने अपराध को भी फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now