बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट
लोकेशन//बलौदा बाजार
एंकर//पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा कंधे पर दो स्टार लगाकर उप निरीक्षक बनने की दी गई बधाइयां
● उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार एवं नेहरू राम साहू के परिवार के सदस्य भी पदोन्नति प्रक्रिया के बने सहभागी
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा आज दिनांक 14.03.2026 को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए अश्वनी कुमार पड़वार एवं नेहरू राम साहू के कंधे पर दो-स्टार लगाकर, उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। वर्तमान में उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार चौकी प्रभारी बया एवं नेहरू राम साहू थाना भाटापारा शहर में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे है।
इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात, स्टेनो मनीष चौबे रीडर-1 मनीष वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के स्टाफ तथा अश्वनी कुमार पड़वार एवं नेहरू राम साहू के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।









