Home / Updates / बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB को ठहराया दोषी, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला सच, कोहली का भी जिक्र…

बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB को ठहराया दोषी, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला सच, कोहली का भी जिक्र…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ की वजह अब साफ़ हो गई है। इस घटना की जांच रिपोर्ट कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट में पेश कर दी है। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—RCB ने बिना पुलिस की औपचारिक इजाजत के ही लोगों को विक्ट्री परेड के लिए बुला लिया था। बता दे की परेड के दौरान हालात बेकाबू हो गए और दुखद तौर पर 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से ज़्यादा लोग घायल हुए। सरकार चाहती थी कि रिपोर्ट को कोर्ट में गोपनीय रखा जाए, लेकिन हाई कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी और कहा कि इसकी कोई कानूनी ज़रूरत नहीं है।

RCB ने बस ‘सूचना’ दी, लेकिन नियमों के तहत इजाजत नहीं ली

साथ ही आपको बता दे कि सरकारी रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ है कि RCB के अधिकारियों ने 3 जून को पुलिस से संपर्क ज़रूर किया था, लेकिन वह केवल एक सूचना थी—कानूनी अनुमति नहीं। नियम ये कहते हैं कि किसी भी बड़े आयोजन के लिए कम से कम सात दिन पहले पुलिस की मंज़ूरी लेनी ज़रूरी होती है, जो कि इस मामले में नहीं ली गई।

RCB की सोशल मीडिया पोस्ट बनी हादसे की वजह?


कर्नाटक सरकार की ओर से कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में एक अहम बात सामने आई है—RCB ने परेड से जुड़ी जानकारी बिना पुलिस की सलाह या मंज़ूरी के ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी शुरू कर दी थी। 4 जून की सुबह ठीक 7:01 बजे RCB ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में लोगों को मुफ्त में परेड में शामिल होने का न्योता दिया गया था। बताया गया था कि ये परेड विधान सौध से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी।

फिर एक घंटे बाद, यानी सुबह 8 बजे, टीम ने वही जानकारी दोबारा शेयर की। लेकिन यहीं तक बात नहीं रुकी—करीब 8:55 बजे RCB ने अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल @Rcbtweets पर विराट कोहली का एक वीडियो डाला। इस वीडियो में विराट ने खुद फैंस को बुलाया और कहा कि टीम अपनी जीत का जश्न बेंगलुरु के लोगों और समर्थकों के साथ मनाना चाहती है। दोपहर 3:14 बजे एक और पोस्ट आई, जिसमें साफ-साफ बताया गया कि विजय परेड शाम 5 बजे से शुरू होगी और चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी।

ये सब उस दिन हो रहा था, जब एक दिन पहले—3 जून को—RCB ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रच दिया था। टीम ने पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन जीत के इस जश्न ने अचानक मातम का रूप ले लिया, जब आयोजन में अव्यवस्था और भीड़भाड़ के कारण जानलेवा भगदड़ मच गई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now