Home / Updates / RBI चांदी को लेकर बड़ा ऐलान गोल्ड की तरह चांदी को भी बैंक करेंगे….

RBI चांदी को लेकर बड़ा ऐलान गोल्ड की तरह चांदी को भी बैंक करेंगे….

भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा ऐलान किया है। अब लोग सोने के साथ-साथ चांदी के बदले भी बैंक से लोन ले सकेंगे। यानी अगर पैसों की जरूरत है, तो आप अपने चांदी के जेवर, सिक्के या दूसरी चीजें गिरवी रखकर लोन ले पाएंगे।

अब तक सिर्फ गोल्ड लोन की सुविधा थी, लेकिन RBI ने “गोल्ड एंड सिल्वर लोन डायरेक्शंस 2025” के तहत यह नई सुविधा शुरू की है। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। यह सुविधा देश के सभी कॉमर्शियल बैंक, अर्बन और रूरल को-ऑपरेटिव बैंक, एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां देंगी।

आरबीआई ने साफ कहा है कि चांदी या सोने की ईंटों यानी बुलियन या उनके फाइनेंशियल प्रोडक्ट जैसे ETF या म्यूचुअल फंड के बदले लोन नहीं मिलेगा। लोन चुकाने के बाद बैंक को 7 दिन में आभूषण या चांदी ग्राहक को लौटानी होगी। देरी होने पर बैंक 5,000 रुपये प्रति दिन मुआवजा देगा। अगर लोन समय पर नहीं चुकाया गया, तो बैंक नोटिस देकर गिरवी रखी चांदी की नीलामी कर सकता है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now