Home / Events / जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने चैम्बर में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश…..

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने चैम्बर में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश…..

चित्रकूट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक – एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के मन्सानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं, उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराए।जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार,अपर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक मौजूद रहे।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now