राजेश सारथी कि रिपोर्ट सूरजपुर
सूरजपुर. जिले में 8वीं की छात्रा से 3 दोस्तों ने अलग-अलग दिनो में बलात्कार किया है। 2 युवक 2 साल से दुष्कर्म करते रहे जबकि तीसरे युवक ने पिछले महीने दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब स्कूल में बच्ची को गुड टच बैड टच की जानकारी मिली। मामला चांदनी बिहारपुर क्षेत्र का है। 14 वर्ष की छात्रा ने स्कूल में बताया कि, 3 युवकों ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में कई बार रेप किया है। छात्रा अपने साथ कुछ दिन पहले हुए रेप के बाद गुमशुम थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज लिया है अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। छात्रा ने अपने साथ हुई दुकर्म की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। शिक्षक ने सूरजपुर बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल को दी। छात्रा की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग की गई। इस दौरान छात्रा ने बताया कि, 2 साल पहले वह 6वीं में थी, तब नानी के घर गई थी। इस दौरान वहां उसकी पहचान देवढ़ी के युवकों के साथ हुई थी। उनसे बातचीत हुई और वे युवक उसके गांव पहुंच गए। युवकों ने गांव की ही शादीशुदा महिला सिमरन से संपर्क कर छात्रा को बुलाया। एक युवक ने जंगल में ले जाकर छात्रा से रेप किया। छात्रा जब रोने लगी तो उसे समझा-बुझाकर सिमरन के पास छोड़ दिया।
दोस्तो ने भी लूटी इज्जत…
छात्रा ने बताया कि पहले युवक ने करीब सालभर तक अलग-अलग जगहों में रेप किया। इसके बाद उस युवक का दोस्त भी सिमरन नाम की महिला से संपर्क किया। उसने भी छात्रा को बुलाकर कई बार रेप किया। छात्रा ने बताया कि कुछ दिनों पहले तीसरे दोस्त ने भी सिमरन के माध्यम से छात्रा को बुलाकर रेप किया। तीसरे युवक ने जबरदस्ती की। जंगल में उसके कपड़े फाड़ कर रेप किया इसके बाद वह गुमशुम रहने लगी थी।






