धरियावद:- राजकीय महाविद्यालय धरियावद में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक थावर चंद डामोर पधारे।
विधायक ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “मुगलों की अधीनता मेवाड़ ने कभी स्वीकार नहीं की। राणा पूंजा ने सदैव साथ दिया और राष्ट्र प्रेम का अमर उदाहरण प्रस्तुत किया।” उन्होंने आगे कहा कि “देश की आजादी हो या सामाजिक कुरीतियों को मिटाना हो, देश के नौजवानों की भूमिका सबसे अहम होती है।”कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नवीन कुमार ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री निलेश बारोड, श्री शंकर, श्री अश्विन, श्री मोहन मेघवाल, श्री शंकर सोलदेव एवं श्री विक्रम उपस्थित रहे।

शिविर के कार्यक्रम संयोजक श्री हरीश चंद मीणा ने प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर छात्र नेता सुरेश मेघवाल, धूलचंद एवं रमेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने महाविद्यालय के विस्तार हेतु माननीय विधायक महोदय को मांग पत्र सौंपा जिस पर विधायक महोदय ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्री राजकुमार जी (साइबर विषेषज्ञ) ने छात्राओं को साइबर अपराध व उनसे बचाव के उपाय भी बताए।

प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षक सुश्री फूलवंती एवं प्रशिक्षण सह प्रभारी श्रीमती कविता साईंपवार ने आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक आचार्य श्री राम किशोर, श्री जुगताराम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रसन्न आचार्य, श्री राजकुमार मेघवाल, श्री मुकेश मेघवाल, श्री मोहन लाल मीणा, श्री देवीलाल मीणा, श्री भगवान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट _ हेमंत सालवी, धरियावद






