Home / News / रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय और जनप्रिय विधायक श्री फूल सिंह राठिया ने रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर देशवासियों, प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है, जो हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। वहीं, विश्व आदिवासी दिवस हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और अधिकारों की पहचान का दिन है। हमें गर्व है कि हम समृद्ध आदिवासी संस्कृति के संवाहक हैं।”

विधायक राठिया ने यह भी कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सतत प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now