Home / Trending / राम विलास पासवान बोले मोदी के शुक्रगुज़ार है….

राम विलास पासवान बोले मोदी के शुक्रगुज़ार है….

केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है, इससे गरीब लोगों को लाभ मिलेगा और वे इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रगुजार हैं। पासवान ने बताया कि मार्च 2021 से पहले ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ (one nation one ration card) लागू किया जाएगा।

पासवान ने कहा, ‘मैं देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। लोगों में यह भ्रम था कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। प्रधानमंत्री ने इसे नवंबर तक बढाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मैं राज्य सरकारों से लोगों के बीच राशन वितरित करने और गरीबों को योजना का लाभ देने का आग्रह करता हूँ। सभी राज्य सरकारें एफसीआइ के गोदामों से राशन प्राप्त सकती हैं।’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नवंबर के अंत तक, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना के विस्तार की घोषणा की है। इसके तहत गरीबों और जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराएगी, यह योजना जुलाई से लेकर नवंबर तक लागू होगी। सरकार इन पांच महीनों के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्य को 5 किलोग्राम गेहूं या 5 किलोग्राम चावल मुफ्त में देगी। इसके अलावा प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो चना भी मुफ्त मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस योजना के विस्तार के लिए 90,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होगी। पीएम मोदी ने ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा था कि इसके लागू होने से प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्य में भी आसानी से उनके हिस्से का अनाज मिल पाएगा।

[post-views]
Share
Now