कस्बा पुरकाजी में लोक निर्माण विभाग द्वारा भूराहेड़ी में 60 फुट ओर कस्बा पुरकाजी के बीच में 55 फुट पर निशान लगाए जाने से व्यापारियों और किसानों में आक्रोश पनप रहा है इसी के विरोध में पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में व्यापारियों और किसानों की संयुक्त बैठक नगर पंचायत पुरकाजी सभागार में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नेपाल सिंह ने तथा संचालन मोनू प्रधान ने किया लोक निर्माण विभाग द्वारा पुरकाजी में तोड़फोड़ की कार्यवाही करने पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पुरकाजी में बाईपास बन चुका है कोई तोड़फोड़ नहीं होनी दी जायेगी आंदोलन के लिए तैयार हैं।चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भूराहेड़ी से पुरकाजी की तरफ मात्र पांच पांच फुट सड़क चौड़ी की जा रही है लेकिन भूराहेड़ी में 60 फुट और पुरकाजी में 55 फुट पर निशान लगाकर व्यापारियों और किसानों का उत्पीड़न करने का लक्ष्य है हम गलत कार्यवाही नहीं होने देंगे।
रिपोर्ट : अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी






