Home / News / बिहार में यह कैसा सुशासन ?बालू माफिया ने 02 जवानों को कुचल डाला चेकिंग के दौरान साथियों को छुड़ाने…

बिहार में यह कैसा सुशासन ?बालू माफिया ने 02 जवानों को कुचल डाला चेकिंग के दौरान साथियों को छुड़ाने…

पटना के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बालू माफियाओं ने जिला खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान माफियाओं ने स्कॉर्पियो से दो सैफ जवानों को कुचल दिया। हादसे में एक जवान दुखहरन पासवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल है।

उसे इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम काब गांव के पास बालू खनन की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। ट्रैक्टर के मालिक और उसके साथी उसे छुड़ाने के लिए पहुंच गए, जिससे झगड़ा हो गया।

इसी बीच माफियाओं ने स्कॉर्पियो से जवानों को टक्कर मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी तक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। SSP शिवम धाकड़ ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now