Home / Stories / राकेश टिकैत कितनी संपत्ति के मालिक-सवाल- पर राकेश टिकैत का जानिए जवाब….

राकेश टिकैत कितनी संपत्ति के मालिक-सवाल- पर राकेश टिकैत का जानिए जवाब….

राकेश टिकैत ने कहा कि मुझे खुद नहीं पता कि कितने करोड़ की है, हज़ारों करोड़ की भी हो सकती है। हमें तो पता भी नहीं है। इसके लिए सरकार को कई अधिकारी और पटवारी लगाने पड़ेंगे तब उसकी पूरी जांच हो सकेगी।

पिछले दो महीनों से भी अधिक समय से देशभर के किसान दिल्ली से सटे सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत इस आंदोलन में एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। इसी बीच राकेश टिकैत की संपत्तियों को लेकर कई तरह के दावे किये जा रहे हैं। इसको लेकर जब किसान नेता राकेश टिकैत से पूछा गया कि आपके पास कितनी संपत्ति है तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझे खुद नहीं पता, कई हजार करोड़ की भी हो सकती है।

दरअसल किसान नेता राकेश टिकैत से एक पत्रकार ने पूछा कि आपके विरोधियों के द्वारा सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है कि आपके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है, मॉल हैं इसके बावजूद आप कैसे किसान हो सकते हैं। इसपर जवाब देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने कम आंकलन किया है, उन्हें ज्यादा करना चाहिए।मेरे पास बहुत है।

आगे राकेश टिकैत ने कहा कि मुझे खुद नहीं पता कि कितने करोड़ की है, हज़ारों करोड़ की भी हो सकती है। हमें तो पता भी नहीं है। इसके लिए सरकार को कई अधिकारी और पटवारी लगाने पड़ेंगे तब उसकी पूरी जांच हो सकेगी।

[post-views]
Share
Now