Home / News / तेज रफ्तार डंपर हाईवे पर ऑटो को फंसा कर रहा दौड़ताऑटो चालक की मौत तीन घायल

तेज रफ्तार डंपर हाईवे पर ऑटो को फंसा कर रहा दौड़ताऑटो चालक की मौत तीन घायल

दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

(हमीरपुर सुमेरपुर। )अनियंत्रित डंपर ऑटो में टक्कर मारते हुआ उसे फंसा कर हाईवे पर दौड़ता रहा। इसमें ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई।जबकि तीन लोग घायल हो गए।डंपर चालक थाने के पास खड़ा करके अन्दर जा पहुंचा। पुलिस ने चालक एवं डंपर को कब्जे में ले लिया।
कबरई से कानपुर की तरफ जा रहे एक डंपर ने फैक्टरी एरिया के पास ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो डंपर में फंस गई। जिससे करीब 100 मीटर घसीटता हुआ ले आया। जहां बड़े पावर हाउस के पास ऑटो चालक नाम पता अज्ञात गिर कर काफी दूर तक घसीटता चला गया। जिससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया। ऑटो में सवार इंगोहटा निवासी रोहित घायल हो गया। इसके बाद डंपर चालक तेज रफ्तार गाड़ी को भागना शुरू कर दिया। उसने केंद्रीय विद्यालय के पास पैदल जा रहे सिसोलर निवासी सुरेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। इसके बाद पशु बाजार के पास बिलहड़ी निवासी साइकिल से जा रहे सीताराम (45)को टक्कर मार दी।जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर को भागता हुआ थाने के पास पहुंचा और डंपर को खड़ा करके थाने में जा घुसा। चालक को पकड़ने के लिए पचास से ज्यादा लोग थाने जा पहुंचे। पुलिस से चालक एवं डंपर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। घायल रोहित को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया है। सीताराम एवं सुरेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now