Home / Updates / DIG के घर छापेमारी में मिले 5 करोड़ कैश 1.5 किलो सोना 22 घड़ी और भी बहुत…..

DIG के घर छापेमारी में मिले 5 करोड़ कैश 1.5 किलो सोना 22 घड़ी और भी बहुत…..

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर गुरुवार को सीबीआई के जाल में फंस गए। एजेंसी ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-21 से 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक स्क्रैप कारोबारी से बिचौलिए के जरिए पैसे की मांग की थी। हरचरण सिंह भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उनके पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं। अब सीबीआई दोनों—डीआईजी भुल्लर और बिचौलिए कृष्णू—को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने चंडीगढ़, मोहाली, अंबाला और रोपड़ समेत सात ठिकानों पर छापेमारी की। छापों के दौरान भुल्लर की आलीशान कोठी से करीब 5 करोड़ रुपये नकद, 1.5 किलो सोना और 22 महंगी घड़ियां बरामद हुईं। इस खुलासे ने पंजाब पुलिस के ऊपरी स्तर पर फैले भ्रष्टाचार को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

[post-views]
Share
Now