दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश
(हमीरपुर सुमेरपुर) गत माह 15 जनवरी को कस्बे में हुए लव जिहाद,दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव के चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बाद पुलिस को आरोपी का सुराग नहीं लग रहा है।वहीं पीड़िता के भाई ने आरोपी से खतरा बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। उसका आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को खुला छोड़ दिया है। वह बचाव के लिए पैरवी कर रहा है। पुलिस लोकेशन देने के बाद उसको नहीं पकड़ रही है। अगर पांच फरवरी तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो पीड़िता के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
गत माह 15 जनवरी को कस्बे में हुए लव जिहाद,दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव के मामले का चौथा आरोपी फहीमुद्दीन उर्फ लाला घटना के बाद से फरार है। इसको पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बाद भी आरोपी का सुराग नहीं लग रहा है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर पीड़िता के भाई ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उसने कहा कि लोकेशन देने के बाद पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही है और वह खुलेआम घूम कर मुकदमे की पैरवी करने में जुटा हुआ है। भाई ने कहा कि अगर पांच फरवरी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पीड़िता को लेकर परिवार सहित मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।






