Home / News / पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया हुए चोटिल

पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया हुए चोटिल

आवास पर अचानक गिरे,
चंडीगढ़ PGI में भर्तीवर्कशॉप

: पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के साथ आज गुरुवार एक हादसा हो गया। वह अपने सरकारी आवास पर मौजूद थे कि इसी दौरान अचानक गिर पड़े। जिसमें वह चोटिल हो गए और उन्हें आनन-फानन मे चंडीगढ़ PGI ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। गुलाब चंद कटारिया का फिलहाल पीजीआई में इलाज चल रहा है।

पीजीआई की तरफ से गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया गया है। जिसमें डॉक्टरों ने यह जानकारी दी है कि, कटारिया की हालत अभी स्थिर है। वह देखरेख में हैं। बता दें कि इससे पहले गुलाब चंद कटारिया की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई थी और सीने में दर्द के चलते उन्हें PGI में भर्ती कराये जाने की बात कही गई थी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now