यूपी सरकार पर प्रियंका गाँधी का पलटवार, कहा- राजनीति से नहीं, सेवा भाव से मजदूरों की मदद करे

उत्तर प्रदेश में बस चलाने को लेकर हो रही राजनीति पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मदद करना चाहते हैं, इसमें राजनीति न खोजें। 

क्रांग्रेस द्वारा यूपी सरकार को सौंपी गई बसों की लिस्ट में बाइक और टेम्पो के नंबर होने पर प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसे कुछ नंबर हैं भी, तो हम नए नंबर देने को तैयार हैं। 

जाने और क्या कहा प्रियंका गाँधी ने…..

श्रमिक भाई-बहनों के लिए ये संकट का समय है। इस समय संवेदना साथ उनकी मदद करना ही हम सबका उद्देश्य है।

ये राजनीति का समय नहीं है, सेवा भाव से मजदूरों की मदद होनी चाहिए। हर राजनीतिक दल को अपने मतभेद भूल कर सकारात्मक भाव से मजदूरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह बहुत कठिन समय है, ऐसे समय में राजनीती नहीं होनी चाहिए।

हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जो प्रवासी मजदूर पैदल चलकर अपने घरों को जा रहे हैं वो केवल भारतीय नहीं, बल्कि भारत के रीढ़ की हड्डी हैं। देश उनके खून पसीने से चलता है। उनका ख्याल रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह राजनीति का समय नहीं है। 

हमने 17 मई को 500 बसें गाजियाबाद भेजीं। सरकार के कहने पर चार-पांच घंटे में बसों की लिस्ट भेजी। हमने जो बसें भेजीं उनका उपयोग होता तो अब तक कम से कम 95000 लोगों को घर भेजा जा चुका होता।

आज  शाम चार बजे कांग्रेस द्वारा बस उपलब्ध करवाए 24 घंटे हो जाएंगे। अगर यूपी सरकार उनका प्रयोग करना चाहती है, तो कर ले। अगर उन बसों को चलाने के लिए आप भाजपा के झंडे या स्टिकर लगाना चाहते हैं तो वो भी कर लें। अगर आप भाजपा के नाम से ही उन बसों को चलाना चाहते हैं तो वो भी ठीक है।

लॉकडाउन की घोषणा होते ही यूपी कांग्रेस ने जिले में वॉलेंटियर्स तैयार किए, जिन्हें कांग्रेस के सिपाही का नाम दिया गया। हमने सांझी रसोइयां खोलीं। हमारे वॉलेंटियर्स दिन रात राशन और आवश्यक सामान के वितरण में लगे हैं।

Share
Now