झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
नेत्र जांच शिविर से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, मुफ्त चश्मे पाकर खिले चेहरे
राजस्थान सरकार की योजना का ग्रामीणों को मिल रहा सीधा लाभ
366 लाभार्थियों की जांच, उत्कृष्ट सेवाओं पर प्रीतम शर्मा सम्मानित
झूमकी पीएचसी में उमड़ा जनसैलाब, 115 ग्रामीणों को मिला मुफ्त चश्मा
‘मां नेत्र वाउचर योजना’ शिविर में 366 लोगों की हुई आंखों की जांच
झालावाड़/ झालरापाटन
झूमकी, झालावाड़
पीएचसी झूमकी में लगा विशाल नेत्र जांच शिविर, 115 लोगों को मिले निशुल्क चश्मे
राजस्थान सरकार की ‘मां नेत्र वाउचर योजना’ के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूमकी में विशाल नेत्र जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नेत्र जांच सेवाओं का लाभ उठाया।
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 366 लाभार्थियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें दृष्टिदोष पाए जाने पर 115 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। साथ ही नेत्र जांच के दौरान प्टेरीजियम (नाखूना) एवं मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सर्जरी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. शुभम गिरिराज पाटीदार ने बताया कि नेत्र सहायक प्रीतम शर्मा , पंकज शर्मा एवं गोविंद राठौर द्वारा दृष्टि परीक्षण, आंखों की सामान्य बीमारियों की पहचान, परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की गईं।शिविर में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने पर नेत्र सहायक प्रीतम शर्मा को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने उनकी कार्यशैली, सेवा भावना एवं मरीजों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शिविर की सफलता का प्रमुख आधार बताया।
शिविर में बनवारी लुहार एवं विरेन्द्र शर्मा ने पंजीकरण एवं जांच कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चिकित्सा विभाग की टीम एवं विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से ऐसे नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने आमजन से समय-समय पर नेत्र जांच करवाने की अपील भी की।







