Home / Updates / प्रिशा को अंडर 7 में कास्य पदक से ही करना पड़ा संतोष

प्रिशा को अंडर 7 में कास्य पदक से ही करना पड़ा संतोष

भागलपुर में चल रहे बिहार राज्य स्कूल चैंपियनशिप 2025 जिसका उद्घाटन 28 नवम्बर को एवं समापन 30 नवम्बर को हुआ। इसमे 21 जिला के खिलाड़ियों ने शिरकत किया। बांका जिला से 4 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमे संत जोसफ स्कूल की प्रिशा नवदीप शुक्ला ने अपने अथक प्रयास से पटना की अधीरा सिंह को पराजित कर कास्य पदक पर अपना कब्जा क़ायम किया। पदक मिलते ही इस नन्ही सी खिलाड़ी की चेहरे पर विजय मुस्कान की लहर दौड़ पड़ी। इस नन्ही सी खिलाड़ी ने साबित कर दिया कि हौसला बुलंद हो तो पहाड़ो के सीने को भी बिंधा जा सकता है। इस नन्ही सी खिलाड़ी को मलाल जरूर रहेगा कि मै कहाँ पर चुकि स्वर्ण पदक से। इसके जीत की खबर सुनते ही विद्यालय परिवार एवं जिले वासियो के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सच ही कहा गया है की बेटिया किसी से कम नही है। सिर्फ इसके होैसले के उड़ान में गति देने वालो की जरूरत है। बेटियाँ हमेशा पिता के नाम से ही पहचानी जाती है वो पिता सौभाग्यशाली होते है जो बेटियों के नाम के साथ पहचाने जाते हैं । सोच सकते हैं ऐसे माता- पिता की खुशियां कितनी होती होगी जिनकी बेटियां परचम लहराती है। चारों तरफ इस बच्ची की ही चर्चा हो रही है। खेल प्रेमियों ने इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

[post-views]
Share
Now