तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमो में करेगी शिरकत….

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची हैं।राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं।

धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं।साथ ही उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं।

इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा, एक व्यक्ति और समाज आगे बढ़ता है, तो देश आगे बढ़ता है। उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां सदियों से शिक्षा में लोग बहुत आगे हैं। यहां का जनजातीय समुदाय भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी है। आप सभी को स्वयं भी अपने आपको आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए।और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी एक क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी है।इस दौरान उत्तराखंड की जनजातीय समूह राजी और बुक्सा जनजातीय समूह के लोगों ने राष्ट्रपति को हस्तनिर्मित शॉल और पेंटिंग भेंट की।

Share
Now