प्रीति जिंटा बनी दो जुड़वा बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर दी जानकारी…

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री Preeti Zinta दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी स्वयं प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी। साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम भी बताए। प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ सरोगेसी के जरिए मां-बाप बने हैं। बताते चलें कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मणिरत्नम की 1998 की फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेत्री Preeti Zinta के घर किलकारियां गुंजी हैं। 46 वर्षीय फिल्म अभिनेत्री दो जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को जीन गुडइनफ से शादी की और फिर लॉस एंजिल्स चली गईं। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर करते हुए अपने बच्चों के नाम भी बताए है।

प्रीति ने अपने बेटे का नाम जय और और बेटी का नाम जिया रखा है। साथ उन्होंने लिखा, सभी लोगों को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक अमेजिन खबर साझा करना चहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं। Preeti Zinta ने आगे लिखा, हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

सरोगेट को दिल से धन्यवाद
उन्होंने लिखा, हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और रोशनी- जीन, प्रीति, जय और जिया। प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति जिंटा ने साल 2016 में लॉस एंजेलिस में गुडएनफ से शादी रचाई थी। जीन प्रीति से उम्र में 10 साल छोटे हैं लेकिन दोनों ने अपने प्यार के आगे उम्र की परवाह नहीं की।

Share
Now