Home / News / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, देवप्रसाद की आय में हुई बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, देवप्रसाद की आय में हुई बढ़ोतरी

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम बरबसपुर निवासी 55 वर्षीय किसान श्री देवप्रसाद राठौर के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती के खर्चों में मददगार बनी है। छह सदस्यों वाले परिवार का भरण-पोषण खेती पर निर्भर है। पहले खेती के समय आवश्यक राशि जुटाना उनके लिए कठिन होता था।
योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। देवप्रसाद के अनुसार, उन्हें अब तक 23 किस्तों में कुल 46 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। इस राशि से उन्हें खेती से जुड़े खर्च समय पर पूरे करने में सहायता मिली। उनका कहना है कि पहले उनकी अनुमानित वार्षिक आय लगभग 50 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 60 हजार रुपये हो गई है।
देवप्रसाद बताते हैं कि आर्थिक सहयोग मिलने से खेती का काम करना कुछ आसान हुआ है और परिवार की स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now