Home / News / नोएडा हिंसा मामले में पुलिस ने प्रियंका भारती और कंचन यादव के खिलाफ FIR दर्ज की जाने क्यों दोनों युवा महिलाएं…

नोएडा हिंसा मामले में पुलिस ने प्रियंका भारती और कंचन यादव के खिलाफ FIR दर्ज की जाने क्यों दोनों युवा महिलाएं…

नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट कीं, जो नोएडा की नहीं थीं, लेकिन उन्हें नोएडा का बताकर शेयर किया गया। इन पोस्ट्स को पुलिस ने भड़काऊ और गुमराह करने वाला माना है।
जांच में सामने आया है कि वायरल की गई तस्वीरें किसी अन्य स्थान की थीं, जिन्हें मजदूरों के प्रदर्शन से जोड़कर पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अफवाहें न केवल कानून-व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि लोगों के बीच डर और भ्रम भी फैलाती हैं।
नोएडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और उकसाऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी खबर या तस्वीर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now