नेपाल में चल रहे Gen Z विरोध प्रदर्शनों के बीच पोखरा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भारतीय महिला उपासना गिल मदद के लिए गुहार लगाती नजर आ रही हैं। उपासना ने बताया की वो कि वह वॉलीबॉल लीग की मेजबानी के लिए नेपाल आई थीं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनके ठहरने वाले होटल में आग लगा दी। वह उस समय स्पा में थीं, जब भीड़ लाठी-डंडे लेकर उनका पीछा कर रही थी। उन्होंने अपनी जान बचाते हुए भागना पड़ा।
उपासना गिल ने कहा:
“मेरा सारा सामान होटल में था और सब जल गया। मैं और मेरे साथ अन्य लोग फिलहाल फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास से बस यही अनुरोध है कि कृपया हमारी मदद करें।”
आपको बता दे की भारतीय दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए सभी नागरिकों को सलाह दी है कि स्थिति स्थिर होने तक नेपाल की यात्रा टालें। आपात स्थिति में मदद के लिए संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।






