Home / News / चित्रकूट -डीएम की अध्यक्षता में गैस एजेंसी संचालकों, क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी,आयल कंपनी तथा जिला पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक संपन्न

चित्रकूट -डीएम की अध्यक्षता में गैस एजेंसी संचालकों, क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी,आयल कंपनी तथा जिला पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में समस्त गैस एजेन्सी संचालकों, क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी (ऑयल कम्पनी) तथा जिला पूर्ति अधिकारी आदि के साथ बैठक आहूत हुयी, जिसमें समस्त गैस संचालको डी0ए0सी0 (डिलीवरी ऑथंेटिकेशन कोड) के माध्यम से ही घरेलू गैस सिलेण्डरांे की डिलीवरी उपलब्ध कराए जाने, बुकिंग कराए जाने सम्बन्धी समस्त विकल्पों का सूचना पटट् पर प्रदर्शित कराए जाने, कालाबाजारी/डायवर्जन न किए जाने, डिलीवरी मैन द्वारा किसी भी उपभोक्ता से गैस की निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि न लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी (ऑयल कम्पनी) को जनपद में मांग के अनुरूप निरन्तर गैस की आपूर्ति कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी (ऑयल कम्पनी) द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में निर्बाध रूप से गैस की आपूर्ति हो रही है तथा जनपद में घरेलू एल0पी0जी0 गैस सम्बन्धी कोई कमी नहीं है।
अतः आम जनमानस को अवगत कराना है कि जनपद में घरेलू एल0पी0जी0 की आपूर्ति निर्बाध रूप से आपूर्ति हो रही है, सम्बन्धित गैस एजेन्सी पर जाकर गैस रिफिल सम्बन्धी बुकिंग कराते हुए गैस प्राप्त करें। उपरोक्त के अतिरिक्त यदि किसी एल0पी0जी0 उपभोक्ता को कोई शिकायत है तो वह टोल फ्री नं0- 8737991456 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

[post-views]
Share
Now