Home / Events / पेट्रोल-डीजल कीमतें बढ़ीं, कांग्रेस बोली- आम आदमी की जेब पर डाका…

पेट्रोल-डीजल कीमतें बढ़ीं, कांग्रेस बोली- आम आदमी की जेब पर डाका…

देश में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर केवल तेल कंपनियों के मुनाफे पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर ट्वीट करके लिखा है की मोदी सरकार ने फिर से पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ा दिए है। “सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता है। जबकि दुनिया भर की सरकारें अपनी जनता को राहत देने में जुटी हैं, वहीं यह सरकार आम लोगों पर महंगाई का बोझ डालने में लगी हुई है।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर सिर्फ पूंजीपतियों और तेल कंपनियों के हितों की चिंता कर रही है। वहीं, टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि बीते 10 दिनों में ईंधन के दामों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है और हर कुछ दिनों में कीमतें करीब 1 रुपए तक बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार पर अर्थव्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को दिखावटी खर्च कटौती नहीं, बल्कि ऐसी सरकार चाहिए जो महंगाई और आर्थिक हालात पर गंभीरता से काम करे।

पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ गयी है। पिछले के आकड़ों को कुल मिलाकर देखे तो , कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है, साथ ही डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर बढ़ गया है।पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। 15 मई को ईंधन के दामों में प्रति लीटर 3 रुपए का मुनाफा हुआ था, जबकि 19 मई को फिर 80 पैसे से ज्यादा कीमत बढ़ाई गई। लगातार बढ़ रहे दामों के बाद अब पेट्रोल 98.64 रुपए और डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट – किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now