बांका पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा एवं इनके टीम के द्वारा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में बिछड़े स्त्री, पुरुष एवं बच्चे सभी को उनके परिजनो से मिलाने में बांका पुलिस हमेशा दो कदम आगे रहती है । इसी घटना क्रम में एक नव विवाहिता किरणदीप जो पटना की थी अपने पति शंकर पंडित से बांका जिला में कावड यात्रा के दौरान जिलेबिया मो ड से बिछड़ गई। नव विवाहिता को अपने पति का मोबाइल नंबर भी पता नही था। थक हार कर किरण दीप दस बजे पूर्वहन कटोरिया कंट्रोल रूम पहुंच कर एस० आई० सत्यजीत कुमार से आप बीती सुनाई। सत्यजीत कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी ने महिला को पति से मिलाने के लिए एड़ी चोटी एक कर लगभग पांच घंटे के अथक प्रयास से महिला के सामने उसके पति को ला खड़ा किया। बांका पुलिस कि जितनी भी तारीफ़ की जाए वह कम है। वही दसरी ओर यूपी के एक मासूम बच्चे को भी उसके पिता से मिलाने का काम किया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







