Home / News / थाना पहाड़ी पुलिस ने नाबालिग की आत्महत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना पहाड़ी पुलिस ने नाबालिग की आत्महत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट संजय मिश्रा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पहाड़ी के मार्गदर्शन में थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने छेड़खानी, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने से लोक लज्जा के डर से नाबालिक बालिका द्वारा आत्महत्या करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना पहाड़ी के एक वादी द्वारा थाना पर सूचना दी कि अभियुक्त नीरज पुत्र रामेश्वर थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी कर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी जिससे लोक लज्जा के डर से नाबालिक पुत्री ने आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 176/25 धारा 74,108,351(3),352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थानाध्यक्ष पहाड़ी को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आज दिनाँक 08.11.025 को उ0नि0 व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त नीरज पुत्र रामेश्वर थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को अशोह मोड़ के पास तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now