Home / News / धन्यवाद यात्रा में उमड़ा जनस्नेह, विधायक सुरेश गुर्जर ने जताया खानपुर की जनता का आभार

धन्यवाद यात्रा में उमड़ा जनस्नेह, विधायक सुरेश गुर्जर ने जताया खानपुर की जनता का आभार

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ जिले के खानपुर नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में नगर में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान विधायक गुर्जर एवं जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों के बीच पहुंचकर चुनाव में मिले समर्थन एवं आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष कांता साहू, उपाध्यक्ष आमिर मोहम्मद, विधानसभा पर्यवेक्षक रामराज यादव, पूर्व सरपंच ललित राठौर, शिवम गुप्ता सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि खानपुर की जनता द्वारा दिया गया विश्वास केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। नगर के विकास, जनहित तथा सड़क, सफाई, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now