धरियावद प्रतापगढ़
हेमंत सालवी धरियावद
धरियावद_ महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सोमवार को CDPO करण सिंह डामोर के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्र मेघवाल बस्ती पर आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रेखा चौधरी, पार्षद हिना मेघवाल एवं हेमलता दोषी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा मेघवाल, सहायिका सुगना मेघवाल, पुष्पा मेघवाल तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
समारोह में छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को अन्नप्राशन की रस्म विधिवत संपन्न कराई गई। इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में बताया गया। साथ ही शिशुओं के लिए मां के दूध एवं नियमित स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के नियमित टीकाकरण की जानकारी भी दी गई तथा स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा मेघवाल द्वारा किया गया। समारोह का उद्देश्य माताओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा।






