Home / News / पुरकाजी में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन।

पुरकाजी में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर

ब्लॉक संसाधन केंद्र पुरकाजी पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया “हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव।”
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूनम सिंह प्रभारी, सीडीपीओ और खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू का रितिका भारद्वाज सoअ और कृष्ण कुमार स o अ o द्वारा पटका पहनाकर और बेज लगाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के अंतर्गत जन समुदाय के समक्ष निपुण लक्षण एवं मूलभूत साक्षरता की आवश्यकता से अवगत कराने हेतु ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के साथ मिलकर किया गया इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में चल रही बाल वाटिकाओं में पढ़ रहे नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई जिसमें अर्पणा चौहान, हनी, हम्माद, देव, दीक्षि और ईशा ने कविताएं और कहानी सुना कर उपस्थित सभी का मन मोहित कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि जब से विद्यालय विलय हुए हैं और उनकी विद्यालयों के भवन बाल वाटिका के रूप में विकसित हुए हैं तब से सभी अध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और बच्चे बहुत प्रसन्न हैं और सभी केंद्र बहुत अच्छे से चल रहे हैं जहां पर छोटे बच्चों के टीकाकरण से लेकर उनका वजन न्यूट्रिशन सब की जांच की जा रही है और इसमें सभी अध्यापकों का लगातार सहयोग मिल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने अपने संबोधन में कहा के सभी बाल वाटिकाएं अच्छे से संचालित हो ताकि नन्हे मुन्ने बच्चों को उसमें एक ऐसा माहौल मिले के बच्चे प्रसन्न रहें और उनके लिए खेल सामग्री और उनका न्यूट्रिशन उन्हें सही से मिलेऔर उनका टीकाकरण सही समय पर हो ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और फिर आगे चलकर ये बच्चे परिषदीय विद्यालय मे प्रवेश लें। कार्यक्रम में मुकेश कुमार शर्मा, रूपक राणा,जय गिरी,सुमन चौहान,रितिका भारद्वाज द्वारा पूनम सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रियंका, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार ,धर्मेंद्र कुमार,अनूप कुमार बंसल ,योगेश कुमार गुप्ता, महताब अली अंसारी, नितिन चौधरी,आकाश, बाबर और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अरुण लता ,नीलम, पिंकी, कौशल्या , मंजू रानी, रविता,इशू, सोनिया ,प्रियंका, शशि ,राम बतेरी आदि उपस्थित रहे ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now