झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी मंडल झालावाड़
झालावाड़ में 7 मई 2026 को स्थानीय सांसद कार्यालय पर भाजपा मण्डल झालावाड़ कि संघटनात्मक बैठक आयोजित कि गई, जिसमे आगामी दिनों मे संघठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने कि योजना तैयार कि गई, मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने बताया कि आगामी दिनों मे झालावाड़ शहर के 48 ही बूथ पर 21 सदस्यीय बूथ समिति का गठन किया जाएगा, बूथ समिति के माध्यम से पार्टी अपने विचार को घर -घर तक पंहुचायेगी, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने कहाँ कि पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने कि सभी मण्डल पदाधिकारियों कि जिम्मेदारी है, बूथ के स्तर पर लगातार संगठन कि बैठके होना चाहिए, कार्यकर्म मे जिलाउपाध्यक्ष चंद्रमोहन धाभाई, जिलामंत्री प्रकाश वर्मा, भाजपा नेता जयदीप सिंह झाला, सियाराम अग्रवाल, नवल प्रजापति, मण्डल महामंत्री अनिल सुमन, दीपांकार नागर, दिनेश बोहरा, ओम जांगिड़, पूर्व पार्षद इनाम जफर, पवन बैरवा, अजय प्रधान, अक्षत पाटीदार, राजेंद्र सुमन, शुभम अग्रवाल, योगेश कनावत, भगवान कश्यप,सुरेन्द्र सोनी सत्यप्रकाश सेन, गौरव चौहान, कमल कश्यप, राकेश बंटी, सहित मण्डल के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!








