उत्तरप्रदेश/कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उप जिलाधिकारियों को जनपद में विगत वर्षों में बाढ़ से प्रभावित रहे ग्रामों में सतर्क निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई विगत वर्षों में बाढ़ से प्रभावित रहे ग्रामों का नियमित रूप से भ्रमण कर गंगा नदी एवं यमुना नदी के जलस्तर का अवलोकन कर रहे हैं।
अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि जनपद में अभी बाढ़ की कोई स्थित नहीं है। जनपद में गंगा एवं यमुना नदी, खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।






