अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//ग्राम सुपातराई में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण अवतार और वामन अवतार की कथाएं सुनाई गईं, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा व्यास दीदी सविता गोस्वामी जी ने वामन अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी और पूरे ब्रह्मांड को नाप लिया। उन्होंने कृष्ण अवतार की कथा भी सुनाई, जिसमें भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया।
कोरबा जिला क़े ग्राम पंचायत सूपातराई में श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जो 3 अप्रेल से 11 अप्रेल तक कथा का आयोजन किया जा रहा है
कथावचक दीदी सविता गोरस्वामी जोचौथा दिन भी अपनी रस्मयी ओजस्वी वाणी से अपने भक्तो ज्ञानवैराग्य का सुधा पान कराती
दीदी का कथा को सुनने क़े लिए आस पास क़े बड़ी संख्या में भक्त आ रहे है
भागवत कथा आयोजन समस्त ग्रामवासियो क़े द्वारा किया जा रहा है
सुनने आये सभी भक्तो क़े लिए भोजन का ब्यवस्था सुपातराई पंचायत द्वारा किया गया है
संयोजक श्रीमति देवी बाई राजवाड़े सदस्य जनपद पंचायत करतला
ज्ञान सिंह कँवर सरपंच ग्राम पंचायत सुपातराई
उप सरपंच हुलास बाई गोस्वामी ग्राम पंचायत सुपातराई एवं
समस्त ग्राम पंचायत सुपातराई
कथा के दौरान हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित थे, जिन्होंने कथा का आनंद लिया।






