Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली में No Entry, जानिए किन्हें मिलेगी एंट्री….

  • दिल्ली सरकार की सीमाएं तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
  • यह सीमाएं आगामी रविवार तक सील रहेगी। इस दौरान अगर आप दिल्ली से बाहर रहते है।
  • दिल्ली आना चाहते है तो आपको पास लेना होगा।
  • दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक हमने जिन-जिन कार्यालयों को खोलने का आदेश दिया है।
  • वहां काम करनेवाले लोगों को ई-पास जारी होगा।
  • दिल्ली में प्रवेश के लिए दिल्ली सरकार से या किसी भी दूसरे राज्य के जिला प्रशासन से जारी ई-पास भी मान्य होगा।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 5 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। लॉकडाउन 5 में ऑफिस, फैक्ट्री आदि खोल दिए गए हैं। ऐसे में दिल्ली के आसपास के इलाकों से लोग दिल्ली कामकाज के लिए आते हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार के फैसले ने इन लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में आसपास के शहरों से काम के लिए आने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दिल्ली के अलावा दूसरे राज्य के पास भी होंगे मान्य  

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में प्रवेश के लिए वह जहां से आ रहा है वहां के जिला प्रशासन से भी यात्रा का पास ले सकता है। इसके अलावा वह दिल्ली सरकार की ओर से जारी ई-पास जारी करवा सकता है। दोनों ही जगहों के पास मान्य होंगे।

उसके आधार पर दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। यानि अगर गाजियाबाद का निवासी दिल्ली आने के लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन से पास बनवा लेता है तो वह पास भी प्रवेश के लिए मान्य होगा।

दिल्ली में नो एंट्री

आज से दिल्ली में नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद से आने वाले लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। केजरीवाल सरकार ने आज से अगले एक हफ्ते तक दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5 में एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों की आवाजाही खोल दी है।

जिसके बाद हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे अपने बॉर्डर को खोल दिया था। गुरग्राम, फरीदाबाद से लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन आज से दिल्ली सरकार ने अपनी सीमाएं बंद कर दी है। दिल्ली सरकार के फैसले के बाद बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दी गई हैं। अब नोएडा, गुरुग्राम या फिर गाजियाबाद से लोग एंट्री नहीं कर पाएंगे।

सरकारी कर्मचारियों को परिचय पत्र दिखाना होगा

दिल्ली सरकार ने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों को सरकार की ओर से मिले परिचय पत्र दिखाने के बाद प्रवेश दे दिया जाएगा। मगर निजि क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी अगर जरूरी सेवा से जुड़ा है तो उसे ई-पास बनवाना होगा। अगर गैर जरूरी क्षेत्र से जुड़ा निजी कर्मचारी होगा तो उसे ई-पास भी जारी नहीं किया जाएगा। मसलन आफिस तो खुल जाएगा। मगर सरकार के फैसले के चलते वह एनसीआर के शहर से दिल्ली नहीं आ पाएगा। 

यात्रा का टिकट ही मान्य

रेल, हवाई यात्रा करने वाले लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत न हो। इसलिए उन्हें किसी भी तरह के ई-पास की जरूरत नहीं होगी। उनका हवाई यात्रा का टिकट, रेल के टिकट को ही ई-पास मान लिया जाएगा। उसके आधार पर ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश दे दिया जाएगा।

Share
Now