बेगूसराय। नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने शुक्रवार को बेगूसराय समाहरणालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय पहुंचने पर उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम रिची पांडेय ने समाहरणालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।
नवपदस्थापित डीएम रिची पांडेय ने ग्रहण किया पदभार





