Home / Updates / एकल अभियान अंचल कोरबा में नया इतिहास…..

एकल अभियान अंचल कोरबा में नया इतिहास…..

वन बंधु परिषद् द्वारा संचालित स्वयंसेवी संस्था एकल अभियान अंचल कोरबा ने नया इतिहास रच दिया है।
एकल विद्यालय से पढ़कर निकले छात्र-छात्राओं ने बड़े होकर अपने ही विद्यालय को एक वर्ष के लिए गोद लेने का संकल्प लिया है।

21 सितंबर को आयोजित विरत कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया यह निर्णय पूरे अंचल के लिए गर्व का विषय बना। सम्मेलन में जब पूर्व विद्यार्थी कार्यकर्ता बनकर मंच पर आए और विद्यालय के वार्षिक खर्च की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की, तो कार्यक्रम में चार चांद लग गए।

जानकारी के अनुसार, एक विद्यालय का वार्षिक खर्च लगभग ₹30,000 होता है, जिसमें प्रशिक्षण और शैक्षणिक सामग्री का खर्च भी शामिल है। पूर्व विद्यार्थियों का कहना है कि जिस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की, वहीं आगे चलकर सेवा देना और अब उसकी जिम्मेदारी उठाना राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा का सबसे बड़ा योगदान है।

इस पहल को कोरबा अंचल के लिए सुखद और प्रेरणादायी अनुभव बताया जा रहा है। एकल अभियान के कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि नगरवासी और समाज के दानदाता भी आगे आएं तो और अधिक विद्यालयों को इसका लाभ मिलेगा और शिक्षा का उजियारा समाज के हर कोने तक पहुंच पाएगा।

रिपोर्ट : सुनील दास

Tagged:
[post-views]
Share
Now