Home / News / नरसिंहपुर जिले को मिली बड़ी उपलब्धि : कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के प्रयासों से जिले जिले को मिली स्वावलंबी गौशाला की सौगात

नरसिंहपुर जिले को मिली बड़ी उपलब्धि : कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के प्रयासों से जिले जिले को मिली स्वावलंबी गौशाला की सौगात

5 हजार गोवंश की क्षमता वाली स्वाबलंबी गौशाला हेतु शेढ बेलखेड़ी मौजा वरहेटा में हुई 74 हेक्टेयर भूमि आवंटित

रिपोर्ट – समीरज जैन

नरसिंहपुर– जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब जिले को 5 हजार गोवंश की क्षमता वाली स्वावलंबी गौशाला के लिए भूमि आवंटित हुई। जिसमें शेढ बेलखेड़ी मौजा वरहेटा में प्रस्तावित इस गौशाला की स्थापना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत की जाएगी जिसमें गौशाला एवं गौ अभ्यारण हेतु शेढ नदी के किनारे लगे इस भूमि पर गौशाला निर्माण कराया जाएगा यह पहल जिले में पशुपालन और गौसंवर्धन के क्षेत्र में एक नई दिशा तय करेगी।

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल एवं पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के सतत प्रयासों से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले को मिली है इस सौगात पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का विशेष आभार जताया, जिन्होंने नरसिंहपुर जिले को यह बड़ी सौगात प्रदान की। 74 हेक्टेयर भूमि आवंटन की इस प्रक्रिया से अब गौशाला की नींव रखने का मार्ग प्रशस्त हो गया है उक्त स्थान पर गौ अभ्यारण एवं गौशाला निर्माण से पशुओं हेतु शेढनदी का जल 365 दिन उपलब्ध रहेगा शेढ नदी का जल कभी नहीं सूखता इस गौशाला की स्थापना से न केवल आवारा और बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर गौमाता की सेवा और संरक्षण की संस्कृति भी सुदृढ़ होगी। 5 हजार गोवंश की क्षमता वाली इस स्वावलंबी गौशाला में दुधारू गायों के साथ निराश्रित गौ को स्थान दिया जाएगा आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ पशुओं के लिए आहार-भोजन, चिकित्सा सुविधा और गोबर-गौमूत्र से जैविक उत्पाद तैयार करने जैसी योजनाएँ भी संचालित होंगी। इससे आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ेगा और ग्रामीण अंचल में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के मार्गदर्शन और संवेदनशील नेतृत्व में गौसंवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नरसिंहपुर की यह गौशाला पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल सिद्ध होगी। वहीं, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ियाँ इससे प्रेरणा लेंगी।

स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि इससे न केवल गौसेवा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निराश्रित गौ माता को आसरा मिलने के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त आधार मिलेगा।

निश्चित ही ग्राम शेढ बेलखेड़ी में प्रस्तावित यह स्वावलंबी गौशाला आने वाले समय में नरसिंहपुर जिले की पहचान बनेगी और गोसंवर्धन के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।

प्रहलाद सिंह पटेल – कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश

Tagged:
[post-views]
Share
Now