Home / Events / नावकोठी पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्कर सहित शराब के धंधेबाज को किया गिरफ्तार।

नावकोठी पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्कर सहित शराब के धंधेबाज को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट चंद्रकिशोर पासवान

नावकोठी.थाने के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने गांजा तस्कर सहित शराब के धंधेबाज पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.महेशवाड़ा वार्ड नंबर दो से पुलिस ने छापेमारी कर 1.400 किग्रा गांजा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है.वहीं समसा में छापेमारी कर पुलिस ने आठ लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है.थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात छापेमारी के दौरान वीरपुर थाने के पर्रा निवासी गुलशन कुमार,पकड़ी निवासी अमर कुमार व पवन कुमार तथा नावकोठी थाने के डफरपुर निवासी राहुल कुमार को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है.समसा में छापेमारी के दौरान आठ लीटर देसी चुलाई शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. छापेमारी में अंचलाधिकारी सूरज कुमार के अतिरिक्त प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी,सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार , युगल किशोर मंडल सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

[post-views]
Share
Now