Home / News / ALL GRACE DEVELOPERS PVT LTD बड़गांव कंट्रक्शन प्लांट की आईएसटीपी चोरी कर विभागों में धड़ल्ले से चढवा रहा है मुजम्मिल व नईम

ALL GRACE DEVELOPERS PVT LTD बड़गांव कंट्रक्शन प्लांट की आईएसटीपी चोरी कर विभागों में धड़ल्ले से चढवा रहा है मुजम्मिल व नईम

सहारनपुर – ALL GRACE DEVELOPERS PVT LTD झबीरण बड़गांव कंट्रक्शन प्लांट की यूपी माइनिंग साइट को हैंक कर आईएसटीपी चोरी कर लोक निर्माण विभाग सहित मण्डी समिति
विभाग में धड़ल्ले से चढ़ावा रहे है। मुजम्मिल व नईम निवासी निवाडा़ जिला बागपत के व्यक्ति बताया जाता है।कि बागपत क्षेत्र का गांव निवाडा़ से मुजम्मिल व नईम बिजनौर से शहजाद नाजिम व फैसल के व्यक्ति यूपी माइनिंग की साइट हैक कर आल गैरेज डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड झबीरण बड़गांव के प्लांट की ISTP रमनदीप सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी यमुनानगर हरियाणा के द्वारा बनाई जाती है। जबकि मुजम्मिल व नईम शहजाद फैसल ने रमनदीप सिंह की की ISTP की आईडी को हाईजैक कर उसमें करीब 12 हजार घन मीटर रोयल्टी एवं आईएस टीपी को हैक कर डाउनलोड कर पीडब्ल्यूडी विभाग में महफूज़ नाम का कर्मचारी व मण्डी समिति विभाग में कर्मचारी के द्वारा फर्म की रोयल्टी एवं आईएस टीपी को एडिट कर सस्ते दामों में ठेकेदारों की फाइलों में चढ़ा दी गई है एक विभाग के कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त बताया है कि मुजम्मिल व नईम शहजाद फैसल नाजिम के चारों व्यक्ति कई विभाग के रोयल्टी चढ़ाने वाले कर्मचारियों से सांठगांठ कर गैर कानूनी तरीके से उत्तर प्रदेश सरकार की माइनिंग की साइट को हैंक कर बड़े पैमाने पर आनलाइन टीपी चोरी कर ठेकेदारों को बेच रहे हैं। जबकि इतने बड़े पैमाने पर विभाग में बेठे रोयल्टी चढ़ाने वाले कर्मचारियों की मिली-भगत से रोयल्टी एवं आईएस टीपी चोरी का खेल चल रहा है। इससे तों ऐसा प्रतीत होता है।कि या विभाग के अधिक्षक अभियंता की मिली भगत है।या फिर अपनी आंखें बंद किए हुए हैं की बार बार समाचार प्रकाशित होने पर भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के सर मैं जूं तक नहीं रेंग रही है। फर्जी रोयल्टी का खेल सहारनपुर तक ही सीमित नहीं है यह कई जिले रामपुर बिजनौर बागपत में इन लोगों का नेटवर्क चल रहा है। सहारनपुर से साबिर चौधरी व साबिर नाम के व्यक्ति जो मारूति स्विफ्ट कार में सवार महोबा मुरादाबाद रामपुर तक की फर्जी रोयल्टियां सहारनपुर में लाकर ठेकेदारों को बेच रहे हैं वहीं खनन माफिया मोनू राणा निवासी खजूर वाला गांव जिला सहारनपुर का व्यक्ति हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की आईएस टीपी रामपुर के स्टोन क्रेशरों के पोर्टलों पर धड़ल्ले चढ़वाकर रामपुर की नदियों से दूसरे राज्यों की रोयल्टी की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन निकलवाकर वहां की नदियों का सीना छलनी करने का काम कर रहा है समाचार पत्र के माध्यम से रामपुर व सहारनपुर के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया जायेगा

रिपोर्ट
सहारनपुर. नईम.सागर

Tagged:
[post-views]
Share
Now