Home / Events / जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की ओर नगर पालिका अध्यक्ष विनयशंकर जायसवाल ने बढ़ाया कदम

जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की ओर नगर पालिका अध्यक्ष विनयशंकर जायसवाल ने बढ़ाया कदम

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा, (बलिया) । नगर में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के वार्ड नंबर 3 सहित जलजमाव से प्रभावित अन्य स्थानों का जायजा लिया और जल निकासी की व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को करीब से समझा जल निकासी के लिए बड़े नाले के निकास की समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनयशंकर जायसवाल ने स्वयं मीरनगंज तक पहुंचे और पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित स्थानों पर जल निकासी की स्थिति को देखा तथा समस्या के कारणों की जानकारी ली नगर पालिका अध्यक्ष विनयशंकर जायसवाल ने नगरवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जलजमाव की समस्या के शीघ्र और स्थायी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान कराना हमारी जिम्मेदारी है और जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक प्रयास जारी रहेगा। अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और समस्या के समाधान का भरोसा दिए जाने से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल निकासी की समस्या का जल्द स्थायी समाधान हो सकेगा।

[post-views]
Share
Now