May 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

इस साल सामान्य रहेगा मानसून मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचीव माधवन राजीवन ने इस साल मानसून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल देश में सामान्य मानसून रहेगा। जानकारी देते हुए कहा कि मानसून के मौसम 2020 के दौरानमात्रात्मक रूप से मानसून वर्षा, मॉडल त्रुटि के कारण +5 या -5% की त्रुटि के साथ इसकी लंबी अवधि के औसत का 100% होने की उम्मीद है।

किसान तो हर साल अच्छे मानसून के इंतजार में रहते ही हैं।  दक्षिण-पश्चिम मानसून खरीफ की फसल जैसे मोटे अनाज, धान, दहलन और तिलहन के जरूरी होते हैं। ऐसे में  किसानों को अच्छी बारिश से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग से पहले ही एक निजी एजेंसीने मानसून की भविष्यवाणी कर दी है। इसके अनुसार, इस साल मानसून सामान्य से ज्यादा होगा और जरूरत से ज्यादा बरसात होगी। 

Share
Now