हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब तक 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें मंडी, सिरमौर और कुल्लू जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। जलापूर्ति की 61 योजनाएं और 81 ट्रांसफार्मर भी ठप हो चुके हैं। मौसम विभाग ने 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मानसून की शुरुआत से अब तक 112 लोगों की जान जा चुकी है—67 की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में और 45 की सड़क हादसों में हुई है। 35 लोग अभी भी लापता हैं और 199 लोग घायल हुए हैं। अब तक 22 बार बादल फट चुके हैं, 19 भूस्खलन और 31 फ्लैश फ्लड की घटनाएं दर्ज की गई हैं। राज्य को 1,220 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में हालात बेहद चिंताजनक हैं।
ALSO READ : https://expressnewslive.tv/bjp-sharad-pawar-faction-clash-two-arrested-sent-to-police-custody/






